पद्मश्री गुलाबो सपेरा जी हेल्प इंडिया के कार्यक्रम में उपस्तिथि के लिए आभार
2016 में कालबेलिया को विश्व मे पहचान दिलाने गुलाबो सपेरा जी को पद्मश्री पुरस्कार मिला।
पद्मश्री गुलाबो जी केबीसी व बिग बॉस के साथ अनेको बॉलीवड व हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है,पूरा परिवार विश्वरिकोर्ड धारी है, कालबेलिया नृत्य को पूरे विश्व मे फेमस किया है,तथा 10 हज़ार से ज्यादा कलाकारों को पहचान दिलायी हैं।
जिस जाती में आप पैदा हुई उस जाती का मुख्य पेशा ही नृत्य एवं गायन था लेकिन लड़कियों को इस कला से दूर रखने की परम्परा थी, इसलिए लड़कियों को हीन भावना से देखा जाता तथा पैदा होते ही मार दिया जाता लेकिन किस्मत की धनी गुलाबो जी ने न केवल अपनी विरासत को अपनाया बल्कि अपने नृत्य को कालबेलिया नाम दिलाने से लेकर विश्व मे पहचान दिलाने में एक साधक की तरह कार्य किया। आपके जज्ज्बे एवं जुनून ने वर्ष में 2016 मे आपको भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार में चयन किया गया। भारत की लोक नृत्य संस्कृति को बढ़ाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से आपको सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विरासत का विस्तार करने के लिए डेनमार्क में एक डांस स्कूल चलाने से लेकर, राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को जल्द ही निशुल्क पाठ पढ़ाने के लिए आप प्रयासरत है।
पद्मश्री गुलाबो जी ने निष्काम भाव से लोकडावन के समय सक्रियता दिखाते हुवे गुमनत्कु जातियों के लिए राशन, सेनिटाइजर, मास्क व जागरूकता का अभियान का संचालन किया ,जो एक उदाहरण बना।
पद्मश्री गुलाबो जी द्वारा हेल्प इंडिया के सरंक्षक पद पर जुड़ना हमारे लिए गर्व का विषय है।
